Skip to content
Home » Quizzes » बौद्ध एवं जैन धर्मं प्रशन Quiz (PART-1) MCQ Questions on Buddhism and Jainism Mega Test Series

बौद्ध एवं जैन धर्मं प्रशन Quiz (PART-1) MCQ Questions on Buddhism and Jainism Mega Test Series

Q.1.बुद्ध किस वंश से संबंधित थे?

Correct! Wrong!

बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुध शाक्य वंश से संबंधित थे| इनका जन्म कपिलवस्तु के लुंबिनी में शाक्य मुख्य शुद्धोधन के यहां हुआ था

Q.2.प्रथम बौद्ध परिषद कहां आयोजित की गई?

Correct! Wrong!

प्रथम बौद्ध परिषद का आयोजन मगध सम्राट अज्ञात शत्रु के समय में राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में किया गया था| इस बौद्ध परिषद की अध्यक्षता महा कश्यप ने की थी

Q.3.पांचवी बौद्ध परिषद का आयोजन किसने किया था?

Correct! Wrong!

पांच में बौद्ध परिषद का आयोजन राजा मिंडन के संरक्षण में वर्ष 1871 में मांडले, वर्मा(आधुनिक म्यांमार) में किया गया था

Q.4.'बुद्ध' का अर्थ है

Correct! Wrong!

6 वर्षों की साधना के पश्चात 35 वर्ष की आयु में वैशाखी पूर्णिमा की रात को एक पीपल के वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ | इसके बाद वे बुद्ध के नाम से विख्यात मूवी हुए | अंत:बुद्ध अर्थ ज्ञान प्राप्ति से है

Q.5.गौतम बुद्ध की मृत्यु कहां हुई? किसके गणतंत्र में बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया?

Correct! Wrong!

गौतम बुद्ध की मृत्यु 483 ई.पू. में मल्ल गणराज्य कुशीनगर (उ.प्र.) में हुई थी। बौद्ध धर्म में इसे “महापरिनिर्वाण” कहा गया है

Q.6.भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था ?सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?

(A) बोधगया (B) सांची (C) सारनाथ (D) कुशीनगर
Show hint
Correct! Wrong!

ज्ञान प्राप्ति के पश्चात बुद्ध ने ऋषिपत्तन (सारनाथ) में उरूबेला में उनका साथ छोड़ देने वाले पांच ब्राह्मण तपस्वियों (कौडिन्य, वाप्य, भद्रिक, महानाम, अश्वजित) को ज्ञान का प्रथम उपदेश दिया, जिसे ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहा जाता है।

Q.7.जातक पवित्र ग्रंथ है?

Correct! Wrong!

‘जातक’ ग्रंथ, बौद्ध ग्रंथ “खुद्दक निकाय’ का भाग है। ऐसा माना जाता है कि गौतम के रूप में जन्म लेने के पूर्व बुद्ध ने 550 से भी अधिक जन्म लिए थे। जातक ग्रंथों में बुद्ध के इन्हीं पूर्व जन्मों की कथाएं वर्णित हैं

Q.8.बौध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कौन-सी भाषा प्रयोग की गई थी ?

(A) संस्कृत (B) प्राकृत (C) पालि (D) हिन्दी
Show hint
Correct! Wrong!

बुद्ध ने अपने उपदेश तथा धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पालि भाषा का प्रयोग किया। कालांतर में अधिकांश महायान ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे गए। धर्म प्रचार हेतु प्राकृत भाषा का प्रयोग जैनियों ने किया था

Q.9.बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है?

(A) बुद्ध चरित् (B) सुत्त पिटक (C) अभिधम्म पिटक (D) विनय पिटक
Show hint
Correct! Wrong!

‘सुत्त पिटक’ में बौद्ध धर्म के उपदेश संगृहीत हैं। इसमें दीर्घ निकाय, मज्झिम निकाय, संयुक्त निकाय, अंगुत्तर निकाय और खुद्दक निकाय हैं। विनय पिटक में भिक्षु और भिक्षुणियों के संघ एवं दैनिक जीवन संबंधी आचार-विचार, नियम संगृहीत हैं जबकि अभिधम्म पिटक में बौद्ध दार्शनिक सिद्धांतों का वर्णन है

Q.10.निम्नलिखित में से बुद्ध का समकालीन कौन था?

(A) मोजेज (H) कानफ्यूशियस (C) मोहम्मद (D) इनमें से कोई नहीं
Show hint
Correct! Wrong!

जिस प्रकार गौतम बुद्ध ने भारत में बौद्ध धर्म का प्रवर्तन किया। उसी प्रकार 500 ई.पू. में चीन में विद्यमान कनफ्यूशियस के सिद्धांतों पर कनफ्यूशियस धर्म बना। कनफ्यूशियस को चीनी लोग राजा फूत्से (551 से 479 ईसा पूर्व) कहते हैं। ये महावीर तथा बुद्ध के समकालीन थे। इन्होंने समाज को आचरण के नियमों की शिक्षा दी।

Q.11.बौद्ध शिक्षा का वर्णन निम्नलिखित में से किसमें है?

Correct! Wrong!

बौद्ध शिक्षा का वर्णन त्रिपिटक में मिलता है। त्रिपिटक बौद्ध शिक्षा का मूल ग्रंथ है। यह पाली भाषा में रचित है। इसको तीन भागों में बांटा गया है|1- सुत पिटक 2-विनय पिटक 3. अभिधम्म पिटक इनको बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद संकलित किया गया था।

Q.12.गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहां की गई थी?

Correct! Wrong!

– गौतम बुद्ध द्वारा वैशाली में आम्रवाटिका में भिक्षुणी संघ की स्थापना की गई। इस संघ में प्रवेश पाने वाली प्रथम महिला बुद्ध की सौतेली माता प्रजापति गौतमी थीं। अपने प्रिय शिष्य आनंद के आग्रह पर महात्मा बुद्ध ने इसकी अनुमति प्रदान की। कालांतर में वैशाली की प्रसिद्ध नगर-वधू आम्रपाली भी उनकी शिष्या बनीं।

Q.13.सांची किसकी कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है ?

Correct! Wrong!

सांची (मध्य प्रदेश) बौद्ध कला का केंद्र स्थल रहा है। यह एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां बौद्धकालीन शिल्प-कला के समस्त नमूने विद्यमान हैं। सांची के स्तूप पर अनेक मूर्तियां उत्कीर्ण मिलती हैं। मार्शल के अनुसार, सांची स्तूप का निर्माण अशोक के शासनकाल में हुआ था।

Q.14.बौद्ध स्मारक ‘स्तूप’ कहां बनाए जाते थे? (a) बुद्ध के अवशेषों पर (b) बुद्ध के जीवन से संबंधित स्थानों पर (c) संघ के प्रमुख सदस्यों के अवशेषों पर (d) बौद्ध मठों द्वारा अर्चना के स्थानों पर

Correct! Wrong!

बौद्ध स्तूप बौद्ध के अवशेषों पर, बुद्ध के जीवन से संबंधित स्थानो पर, संघ के प्रमुख सदस्यों के अवशेषों पर तथा बौद्ध मतों द्वारा अर्चना के स्थानों पर बनाए जाते थे।

Q.15. कपिलवस्तु संबंधित है-

Correct! Wrong!

कपिलवस्तु भगवान बुद्ध से संबंधित हैं। बुद्ध के पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के शाक्यगण के प्रधान थे।

Q.16.चतुर्थ बौद्ध सम्मेलन किसके शासनकाल में हुआ था?

Correct! Wrong!

बौद्ध धर्म की चतुर्थ तथा अंतिम संगीति (सम्मेलन) कुषाण शासक कनिष्क के राज्यकाल में कश्मीर के कुंडलवन में हुई थी। इसकी अध्यक्षता वसुमित्र ने की तथा अश्वघोष इसके उपाध्यक्ष बने।

Q.17.बौद्ध धर्म से संबद्ध अर्धगोलाकार अंत्येष्टि संबंधी टीले को क्या कहते हैं?

Correct! Wrong!

महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद उनकी अस्थियों को आठ भागों में बांटा गया तथा उन पर समाधियों का निर्माण किया गया, इन्हीं को ‘स्तूप’ कहा जाता है। ध्यातव्य है कि ‘स्तूप का उल्लेख सर्वप्रथम ऋग्वेद में प्राप्त होता है, जहां अग्नि की उठती हुई ज्वालाओं को स्तूप कहा गया है।

Q.18.बौद्ध धर्म में 'बुल' का संबंध बुद्ध के जीवन की किस घटना के साथ है

Correct! Wrong!

कमल एवं सांड का संबंध बुद्ध के जन्म से, घोड़ा घर त्याग से, पिपल ज्ञान से, पद चिह्न निर्वाण से एवं स्तूप का संबंध मृत्यु से है|

Q.19.निम्न में से बौद्ध साहित्य की पहचान कीजिए?

Correct! Wrong!

त्रिपिटक,बौद्ध धर्म के साहित्य का अंग है

Q.20.बुद्ध की मृत्यु किस वर्ष में हुई?

Correct! Wrong!

गौतम बुध की मृत्यु 483 ईसा पूर्व में 80 वर्ष की आयु में कुशीनगर में हुई थी इसे बौद्ध ग्रंथों में''महापरिनिर्वाण ''कहां गया है

बौद्ध एवं जैन धर्मं प्रशन Quiz (PART-1) MCQ Questions on Buddhism and Jainism Mega Test Series

Share your Results:

Leave a Reply